गर्भ धारण करने के लिए सर्वोत्तम सेक्स पोजीशन

0 95

अब जब आपने गर्भधारण करने का मन बना ही लिया है तो आप चाहते होंगे की यह जल्द से जल्द मुमकिन हो सके। हालांकि, कई बार कपल जल्द बाजी में गलती कर बैठते हैं जिसके कारण गर्भधारण नहीं हो पाता है। हम बांझपन या नपुंसकता के बारे में नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य और सेक्स पोजीशन के बारे में बात कर रहे हैं।

प्रेग्नेंट होने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। क्या खाएं, क्या पिएं, क्या करें और क्या न करें। इन सभी के बीच आप सबसे जरूरी बात भूल जाते हैं और वो है प्रेग्नेंट होने की बेस्ट सेक्स पोजीशन। जी हां, अन्य जरुरु कारकों की तरह सेक्स पीजिशन में गर्भधारण करने में बेहद मदद करती है।

आमतौर पर सेक्स के दौरान पुरुष के स्पर्म को महिला के अंडो में प्रवेश करना होता है। यह गर्भधारण करने की प्राकृतिक प्रक्रिया होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की आप और आपके पार्टनर कुछ विशेष पोजीशन की मदद से प्रेग्नेंट होने की संभावना को बड़ा सकते हैं।

प्रेगनेंसी महिलाओं के अंडो की जीवन दर पर निर्भर करती है। ओवरी से अंडे के रिलीज होने के बाद की प्रकिया को ओव्यूलेशन कहा जाता है जिसके दौरान वह फॉलोपियन (गर्भनाल) से यूट्रस (गर्भाशय) में चले जाते हैं। अंडे केवल 1 दिन तक जीवित रह सकते हैं जबकि पुरुषों के शुक्राणु महिला के शरूर में 2 से 3 दिन तक जीवित रह सकते हैं।

प्रेग्नेंसी के लिए अंडे और शुक्राणु का एक दूसरे के पास होना बेहद जरूरी होता है। यह जितनी जल्दी एक दूसरे के संपर्क में आते हैं गर्भधारण उतनी ही जल्दी हो पाता है। हालांकि, अगर स्पर्म सही समय पर अंडे से नहीं मिल पाता है तो अंडे की मृत्यु हो जाती है।

अधिकतर लोगों का मानना है कि सेक्स पोजीशन से प्रेग्नेंट होने में मदद नहीं मिलती है। जबकि लॉजिकल तरिके से देखा जाए तो कई ऐसी सेक्स पोजीशन हैं जिनकी मदद से अंडे और शुक्राणु के मिलने की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।

अगर आपको कंसीव (conceive) करने में परेशानी आ रही है तो प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको “Best position to get pregnant” से जुडी टिप्स और परहेज के बारे में बताएंगे। गर्भधारण करने के लिए पुरुष और महिला का ऊपर व नीचे होना बहुत महत्व रखता है। इसके साथ ही स्टैंडिंग (खड़े होकर) और सिटींग (बैठकर) पोजीशन भी कंसीव करने की प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं।

प्रेग्नेंट होने के लिए महिलाओं के कूल्हों की पोजीशन भी बेहद मायने रखती है। हिप्स को इस तरह रखना चाहिए जिससे स्पर्म रिलीज होने के बाद अंदर ही रहे और वह समय तक गर्भाशय ग्रीवा तक पहुंच पाए।

गर्भ धारण करने के लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन

मिशनरी पोजीशन (Missionary position) – पुरुष के ऊपर रहने से गर्भधारण करने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जाती है। इस पोजीशन के जरिए सबसे अधिक पेनिट्रेशन (प्रवेश) में मदद मिलती है और शुक्राणु गर्भाशय ग्रीवा के सबसे पास पहुंच पाता है।

कूल्हों को उठाकर (Raise the hips) – अपने पार्टनर की पीठ के पीछे तकिया रखें जिसकी मदद से उनका कूल्हे उठ सके। महिला के हिप्स ऊपर उठने की वजह से स्पर्म सर्विक्स के ज्यादा से ज्यादा पास पहुंच पाता है।

डॉगी स्टाइल (Doggy style) – पुरुष का पीछे से प्रवेश करना भी बेहद प्रभावशाली पोजीशन मानी जाती है। इस पोजीशन में अन्य अवस्था की तरह स्पर्म सर्विक्स के सबसे पास जा पाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

साइड-बाए-साइड (Side-by-side position) – आप चाहें तो इंटरकोर्स के लिए साइड में लेट कर भी सेक्स करने की कोशिश कर सकते हैं। यह पोजीशन भी पुरुष के शुक्राणु को आसानी से गर्भाशय ग्रीवा के संपर्क में आने में मदद करती है।

महिला का ऊपर रहना (Woman on top) – गर्भधारण करने में ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) एक बेहद महत्वपूर्ण रोल निभाती है। महिला के ऊपर रहने से पेनिट्रेशन की संभवना सबसे अधिक हो जाती है। इस सेक्स पोजीशन को काऊ गर्ल और राइडिंग पोजीशन भी कहा जाता है। इस पोजीशन में पुरुष निचे अपनी पीठ के बल लेटते हैं और महिला उनके ऊपर बैठती हैं। इसके बाद पुरुष अपने इरेक्ट (उत्तेजित) पेनिस को महिला की योनि में प्रवेश करवाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.