सूर्य ग्रहण खत्म, अब कुछ दिनों बाद पड़ेगा चंद्र ग्रहण

0 82

भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा। यह करीब 4:30 बजे से शुरू हुआ और फिर 6:30 पर समाप्ति हुई। ऐसा 27 साल बाद है, जब दीपावली के बाद सूर्य ग्रहण लगा।

ऐसी स्थिति इससे पहले 1995 में बनी थी, जब दीपावली के दिन ही सूर्य ग्रहण लगा। इस बार एक महीने के अंदर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं। कार्तिक के महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा गंगा स्नान पर आठ नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 2:39 से शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण के चलते बुधवार को शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा होगी। गुरुवार को भैया दूज मनाया जाएगा।

भारत में सूर्य ग्रहण का समय-

भारत में साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और करीब 04 घंटे 03 मिनट तक चलेगा। शाम 06 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। यह सूर्यग्रहण भोममासी अमावस्या पर लग रहा है।

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए-

1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।

2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।

3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।

4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।

2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।

3. सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।

4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.